रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : जिला कलेक्टर विलास भोस्कर के दिशा निर्देश पर आकांक्षी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुहपुटरा में 6 मार्च दिन गुरुवार को आकांक्षी कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय आवास पखवाड़ा के तहत सरगुजा कलेक्टर के फरमान पर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के आतिथ्य मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास मेला का आयोजन किया गया । जंप क्षेत्र के राजपुरीकला,पूहपुटरा, सिरकोतंगा ग्रामीण जन के मध्य आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल आवास योजना ग्रामीण के विषय में चर्चा करते हुये आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों चम्पा बाई,लालजीत, दशाराम ,दिनेश को साल श्रीफ़ल ,और घड़ी देकर पुरस्कृत किया।
आवास रथ को जिला एवं ब्लॉक स्तर से आये अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आवास रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। हितग्राही दिनेश/अमृत निवासी ग्राम पुहपुटरा के आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न कराया गया आयोजन कार्यक्रम में लखनपुर सीईओ वेद प्रकाश पांडेय, एपीओ जिला पंचायत डॉ स्वेच्छा सिंह, sdo प्रवीण खलखो,प्रधानमंत्री आवास जिला समन्वयक शशांक सिंह,रुबीना खान,बीसी प्रधानमंत्री आवास लखनपुर शीनू पटेल,पी0 ओ0 मनरेगा अभिषेक मिंज, तकनीकी सहायक श्रवण सचिव,रोजगार सहायक,आवास मित्र ,NRlM AC भी उपस्थित रहे। मंच संचालन एबीपी फेलो शुभिता शुक्ला ने किया।



