Home छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थी की मौत, बेटे को वर्दी...

सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थी की मौत, बेटे को वर्दी में देखने का मां का सपना टूटा

0

रायपुर : राजधानी रायपुर में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई है. चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में अभ्यर्थी की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान राजेश कोसरिया (29 वर्ष) के रूप में हुई है. बेटे को मां पुलिस की वर्दी में देखना चाहती थी लेकिन बेटे की मौत के बाद उनका सपना अधूरा रह गया.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में राजेश कोसरिया अन्य अभ्यर्थियों के साथ फिजिकल ट्रेनिंग के तहत दौड़ रहा था. इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई. प्रशिक्षकों ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मौत की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि इस घटना की सही वजह सामने आनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here