रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर उपाध्यक्ष पद के लिए 10 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए जोड़-तोड़ की कवायद शुरू हो गई है।
दरअसल नगरीय निकाय चुनाव में नपं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से श्रीमति सावित्री दिनेश साहू ने जीत दर्ज की तो वही 15 वार्डो में 10 वार्डो में भाजपा के पार्षद तथा 5 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद चुनाव जीतकर आये हैं।अब भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।
इस फेहरिस्त में समीम खान, पूनम राकेश साहू ,नेहा सनी बंसल, गायत्री सचिन बंसल के नाम शामिल हैं। नपं उपाध्यक्ष सिंहासन हासिल करने मान-मनौव्वल का दौर जारी है।
देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय मे उपाध्यक्ष तख्त पर किसकी ताजपोशी होती है। भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से पर्यवेक्षक विधायक निवास में पार्षदों से अलग-अलग तरीके से रायशुमारी कर रहे है।
चार बार पार्षद पद पर आसीन रहे समीमउद्दीन खान उपाध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। नगर में उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर चर्चा गरम है। देखा जाए तो पूनम राकेश साहू दो बार पार्षद रहे हैं ।गायत्री और नेहा बंसल नवनिर्वाचित प्रथम बार पार्षद चुने गए हैं ।सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस उपाध्यक्ष पद के चुनाव में विधायक राजेश अग्रवाल , तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू के परिवार से उपाध्यक्ष पद के दौड़ में शामिल हैं। देखना है कि संगठन द्वारा किसका नाम तय किया जाता है।



