Home छत्तीसगढ़ जयप्रकाश मिश्रा बने नगर पालिका उपाध्यक्ष : बहुमत के बाद भी हारा...

जयप्रकाश मिश्रा बने नगर पालिका उपाध्यक्ष : बहुमत के बाद भी हारा कांग्रेस प्रत्याशी

0

मुंगेली :नगर की जनता ने नगर सरकार के लिए जनादेश कांग्रेस को देकर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए रोहित शुक्ला को भले ही जिताया था। लेकिन उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद बीजेपी ने कांग्रेस के प्लान को फैल कर अपने पक्ष में छीना है। नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस से अरविंद वैष्णव तो बीजेपी से जयप्रकाश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया था। इस चुनाव में कांग्रेस के पाले में अध्यक्ष सहित 12 मत थे। जबकि, बीजेपी के पास निर्दलीय पार्षद के साथ 11 मत थे। निर्वाचित नपा अध्यक्ष और 22 वार्ड के पार्षद ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें बीजेपी के पक्ष में 13, कांग्रेस के पक्ष में 9 तो 1 मत रिजेक्ट होकर बीजेपी पार्षद जयप्रकाश मिश्रा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

आखिर कौन है पार्टी का गद्दार, कांग्रेस करेगी समीक्षा

बहुमत के बावजूद कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में भूचाल मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के लिए मुंगेली नगरपालिका में कुल 22 वार्डो में अध्यक्ष सहित 12 वोट थे। जिससे पार्टी मजबूती के साथ मैदान पर थी, उसके बावजूद कांग्रेस पार्षद के क्रॉस वोटिंग से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। मुंगेली जिले के कांग्रेस प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि, हमारे 3 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करके पार्टी से गद्दारी की है। इसकी समीक्षा की जा रही है, पार्षद जो भी हो उन पर दो दिन के भीतर कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।

नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी बने गेम चेंजर

शहर चुनाव में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव हारने और पार्षद के अल्पमत होने के बावजूद उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा इस पद को हासिल करने मैदान में डटे रहे। यही वजह है कि, बेहतर प्लानिंग और समीकरण तैयार कर कांग्रेस के 3 पार्षदों को बीजेपी के पक्ष में मत करने से उपाध्यक्ष पद भाजपा के पाले में आ गया है। वहीं हारी बाजी को भाजपा ने कांग्रेस के हलक से खींचकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस पूरे प्लान के अगर मास्टरमाइंड की बात जाए तो भाजपा के नगरमंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी का नाम चर्चाओं में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here