रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा :थाना क्षेत्र के नगर लखनपुर वार्ड क्रमांक 09 से एक बोलेरो वाहन एवं मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 09 मेन रोड निवासी शिव भरोस राजवाड़े आ0 रामचरण राजवाड़े उम्र 35 वर्ष के घर सामने खड़ी बोलेरो क्रमांक CG15 B3979को कोई अज्ञात चोर 8 मार्च दिन शनिवार की सुबह तकरीबन 4 बजे चोरी कर ले गया। जिसकी प्राथमिकी दर्ज प्रार्थी ने थाना लखनपुर में दर्ज कराया है।
वहीं दूसरे मामले में लालमन सिंह आ0 गोपाल सिंह साकिन ग्राम खोधला उदयपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 मार्च को रवेश सिह निवासी ग्राम अधला थाना लखनपुर घर के सामने मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस क्रमांक CG15 DT 2229को खड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। लखनपुर पुलिस दोनों मामलों में दफा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



