रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरता के नवनिर्वाचित सरपंच पंचराज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई 7 मार्च दिन शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव के मुक्तिधाम में 8 मार्च दिन शनिवार की शाम 4:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल पंच राज अपने परिवार के साथ जगन्नाथ पुरी उड़ीसा गए थे। उनके साथ मां सहोदरी बाई केवल साय राम धुन कवल कौशल्या इंद्रावती और रवि कुमार भी थे। सभी रेनॉल्ट वाहन सीजी 29 ए ई 9868 से यात्रा कर रहे थे बताया जा रहा है कि वाहन को मुकेश कुमार चला रहा था। लौटते समय लैलूंगा के पास जंगल में चालक को झपकी आ गई वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया हादसे में पचराज के सिर में गंभीर चोट आई।
सहोदरी बाई का हाथ टूट गया केवल साय के चेहरे पर कौशल्या की कमर में और इंद्रावती के चेहरे पर चोट लगी प्राथमिक इलाज के बाद पंचराज को अंबिकापुर के निजी अस्पताल लाइफ लाइन में भर्ती कराया गया हालत बेहद नाज़ुक होने पर डॉक्टरों ने गंभीर को रायपुर के लिए रिफर किया। रायपुर के डॉक्टरों ने पंचराज के बचने की उम्मीद न होने पर घर वापस ले जाने की सलाह दी और रास्ते में ही पंचराज की मौत हो गई। लखनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। अन्य दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।नवनिर्वाचित सरपंच के मौत से परिवार एवं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।



