Home छत्तीसगढ़ विधायक अग्रवाल ने समुह के महिलाओं से सामान खरीद कर, सम्मान बढ़ाया

विधायक अग्रवाल ने समुह के महिलाओं से सामान खरीद कर, सम्मान बढ़ाया

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : जिस देश में नारी जाति का सम्मान होता है उस देश की विकास निश्चित मानी जाती है। राष्ट्र सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, माननीय विधायक राजेश अग्रवाल ने महिलाओं द्वारा बनाये गये हस्तनिर्मित उत्पादों को खरीदकर नारी जाति को सशक्त बनाने की दिशा में पहल करते हुए महिलाओं का मान बढ़ाया।इन उत्पादों में महिलाओं द्वारा बनाई गई आचार, चिप्स, पोहा, बास्केट, चटाइयाँ, जूट और बांस से बने सामान शामिल हैं।

ये सभी उत्पाद स्थानीय स्तर के महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाए गए हैं।
मा0 विधायक ने सभी से अपील की है कि आप भी आगे आकर इन उत्पादों को खरीदें और हमारी नारी शक्ति को सशक्त मजबूत बनाएं। महिलाओं की सशक्तिकरण में बढ़ाया गया हर कदम महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here