Home छत्तीसगढ़ राजधानी में होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, जैन समुदाय के लोगों को...

राजधानी में होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, जैन समुदाय के लोगों को वेज की जगह परोसा चिकन सूप, बनी विवाद की स्थिति

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी होटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां शाकाहारी लोगों को चिकन सूप परोस दिया गया। जिन लोगों को चिकन सूप परोसा गया वे सभी जैन समुदाय के हैं।घटना के बाद हंगामा हो गया। पूरा मामला तेलीबांधा क्षेत्र के होटल ट्राईटन का है।

मिली जानकारी के अनुसार जैन समुदाय के लोगों ने होटल ट्राईटन एक इवेंट रखा था। इसमें बफे लगा हुआ था। इसी दौरान उन्हें चिकन सूप परोसा गया। हैरानी की बात तो यह है कि परोसे गए चिकन सूप में वेज का टैग लगा हुआ था। लोगों को खाने के वक्त संदेह हुआ कि यह नानवेज है। प्रबंधन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। जैन समाज के लोगों को आरोप है कि इस मामले में होटल प्रबंधन अडियल रवैया अपनाता रहा। वो अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here