Home छत्तीसगढ़ किरंदुल ICC चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच ,भारत vs न्यूज़ीलैंड का...

किरंदुल ICC चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच ,भारत vs न्यूज़ीलैंड का लाइव प्रसारण, खेल प्रेमियों में जोश का माहौल

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल :  बैलाडीला के वार्ड क्र. 3, गजराज कैंप स्थित दुर्गा मंडप के पास स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल द्वारा ICC चैंपियनस ट्रॉफी 2025 मे भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शकों को दिखाया गया। जिसमे भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4विकट से हरा दिया l इस आयोजन में क्षेत्र के बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे खेलों के प्रति उत्साह और जोश का माहौल बन गया। मैच को LED स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को क्रिकेट का रोमांचक अनुभव हुआ।

स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य था—खिलाड़ियों को प्रेरित करना, खेलों को अनुशासन के साथ खेलना सिखाना, और बच्चों को ऑनलाइन गेम्स से बाहर लाकर शारीरिक खेलों के प्रति आकर्षित करना। इसके साथ ही, युवाओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए नशे से बचने की जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ सामाजिक माहौल तैयार करना भी इस आयोजन का उद्देश्य था।

गजराज कैंप का ऐतिहासिक महत्व

गजराज कैंप एक ऐसा स्थान है, जहाँ कभी राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी रहते थे। यहाँ के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से खेलों में कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। आज भी गजराज कैंप का नाम खेलों और सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी बना हुआ है। स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल ने इस आयोजन के माध्यम से इस ऐतिहासिक स्थान की खेल विरासत को और अधिक उजागर किया।

आयोजन में प्रमुख योगदान

इस लाइव प्रसारण और खेलों के प्रति सद्भावना को बढ़ावा देने का विचार स्पोर्ट्स क्लब के सचिव खेमेश्वर लाल साहू, खेल सलाहकार विनोद तबुन्ना, अयोजन कोऑर्डिनेटर भूपेश्वर लाल साहू, और अन्य क्लब के सदस्यों जैसे तुला राम साहू, नीरज साहू, विनोद कु नाग, गौरव गोटी, श्री खिल्लू ठाकुर, नागेश्वर राव और योगेंद्र साहू ने मिलकर दिया। इन सभी के प्रयासों से यह आयोजन सफल हुआ और स्थानीय समुदाय में खेलों के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिला।

समाज पर सकारात्मक प्रभाव

इस आयोजन ने समाज में खेलों को बढ़ावा देने का एक शानदार उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया गया। साथ ही, बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग से बाहर निकालकर शारीरिक खेलों के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन के दौरान दर्शकों का उत्साह और समर्थन यह दर्शाता है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों की समाज में बेहद आवश्यकता है।

भविष्य में और आयोजन की योजना

स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित कर दिखाया कि खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक रहा है, ताकि खेलों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़े और युवा पीढ़ी एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाए।

स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल के इस आयोजन ने न केवल खेलों को बढ़ावा दिया बल्कि समाज में स्वस्थ और सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here