Home छत्तीसगढ़ नेहा सनी बंसल बनी नपं उपाध्यक्ष समर्थकों में हर्ष व्याप्त

नेहा सनी बंसल बनी नपं उपाध्यक्ष समर्थकों में हर्ष व्याप्त

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 11 मार्च दिन सोमवार को पीठासीन प्राधिकारी वशसिह नेताम एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी के द्वारा नगर पंचायत सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पार्षदों का प्रथम, सम्मिलन एवं नपं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। भाजपा समर्थित श्रीमती नेहा सनी बंसल एवं शमीमुद्दीन खान के पक्ष में नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू सहित 15 वार्ड पार्षदों ने अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किये। जिसमें श्रीमति नेहा सनी बंसल को 09 तथा शमीमुद्दीन खान को 07 मत प्राप्त हुये। इस तरह से श्रीमती नेहा सनी बंसल उपाध्यक्ष के सिंहासन पर आसीन हुई। बीते दिनों तक कयास लगाया जा रहा था कि नपं लखनपुर में शमीमुद्दीन खान को ही उपाध्यक्ष बनाया जायेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

परिणाम विपरीत आया। सियासत की हवा कब बदल जाये कहा नहीं जा सकता। बहरहाल नगर में उपाध्यक्ष निर्वाचित प्रक्रिया मुकम्मल हो गई है। निर्वाचन के दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल नपं अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, सुरेन्द्र साहू सहित तमाम भाजपाई, नगर कर्मी तथा गणमान्य नगरवासी उपस्थित रहे। विजयी श्रीमती नेहा सनी बंसल के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here