Home क्रिकेट रोहित शर्मा टीम इंडिया से होंगे बाहर या मिलेगी जगह, जानिए कब...

रोहित शर्मा टीम इंडिया से होंगे बाहर या मिलेगी जगह, जानिए कब होगा फैसला..

0

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता लेकिन अब वो अपने अगले मिशन की तैयारी में लग गए हैं. रोहित शर्मा को अभिषेक नायर के साथ अपनी फिटनेस पर काम करते नजर आए. इस बीच सवाल ये है कि रोहित टीम इंडिया की अगली सीरीज में खेलेंगे या नहीं? इसका फैसला कब लिया जाएगा इसपर बड़ी खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं इसपर फैसला आईपीएल के बाद लिया जाएगा. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे और इस दौरान उनकी फिटनेस को देखने के बाद ही इंग्लैंड दौरे के लिए उनके नाम पर विचार होगा. बता दें रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेला था और जसप्रीत बुमराह टेस्ट कप्तान बने थे.

2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों में लगे रोहित:- क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ मिलकर अपनी फिटनेस, बल्लेबाजी और दृष्टिकोण पर काम कर रहे हैं. टूर्नामेंट के समय भारतीय कप्तान 40 साल के हो जाएंगे. हालांकि, रोहित ने इस टूर्नामेंट के लिए फिट रहने की योजना बना ली है और पहले से ही इस पर काम करने के संकेत दिखा रहे हैं.भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलों को खुद ही खारिज कर दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने साफ किया कि उनका ध्यान अब 2027 वनडे विश्व कप पर है. 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्दनाक हार के बाद भारत एक बार फिर इस ट्रॉफी को जीतने का लक्ष्य रखेगा.

चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित का शानदार प्रदर्शन:- रोहित शर्मा ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया. ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल में औसत प्रदर्शन के बाद उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता. अब रोहित अगर अपनी फिटनेस पर काम करते रहे और उन्होंने उसे मेंटेन कर रखा तो उनका 2027 में वर्ल्ड कप खेलना कोई बड़ी बात नहीं होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here