Home छत्तीसगढ़ किसानों के बैंक खाते में लगा स्टॉप, किसान हो रहें परेशान

किसानों के बैंक खाते में लगा स्टॉप, किसान हो रहें परेशान

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर :जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा लखनपुर के खातेदार किसानों के खातों में स्टाप लगने से किसान काफी परेशान हैं। दरअसल 8-9 समितियों के पंजीकृत किसानों के खाते जिला सहकारी बैंक शाखा में खुले हुए हैं। क्षेत्र के किसान प्रतिवर्ष समितियों में धान बेचते हैं राज्य सरकार के द्वारा तो समय पर उनके खाते में पैसा डिपोजिट करा दिया जाता है। खाते से खुद के पैसे नहीं निकलने कारण किसान काफी चिंतित हैं। किसानों ने बताया जिन खाते दारो के खाता संचालन पर रोक लगा दिया गया है ओ किसान अपना पैसा बैंक से नहीं निकाल पा रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी से जुझना पड़ रहा है।

बैंक कर्मचारियों के द्वारा किसानों को ई केवाईसी कराने को बोला गया है । केवाईसी कराये हुए 15 दिवस से ऊपर हो जाने के बाद भी अभी तक व्यवस्था सुधार नहीं हो सका है। जिसे लेकर किसानों में काफी नाराजगी है । बैंक हितग्राही किसान ने बताया कि 15 दिवस पूर्व मैंने 50 हजार जमा कर शेष बाकी पैसा देने के करार पर मोटरसाइकिल खरीदा था लेकिन 15 दिवस बीत जाने के बाद भी बैंक से पैसा नहीं मिलने कारण मोटरसाइकिल का बकाया राशि का भूगतान नहीं कर सका हूं।काफी परेशानी हो रही है। एक दूसरे किसान ने बताया कि मुझे अपने लड़की के शादी हेतु पैसों की नितांत जरूरत है लेकिन बैंक जाने पर बैंक के कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि आपके खाते में स्टॉप लगा हुआ है। ईकेवाईसी के लिए फॉर्म भी भराया गया लेकिन अभी तक स्टॉप नहीं हटा है ।

पैसा होने के बाद पैसे के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

बाजार से ऊंचे ब्याज दर पर लेना पड़ रहा है पैसा उधार

कई किसानों ने बताया कि खाते में पर्याप्त पैसा होने के बाद भी पैसे का आहरण नहीं हो पा रहा है । ऐसे हालत में अत्यंत जरूरी कार्य के लिए बाजार से ऊंचे ब्याज दरों पर पैसा उधार लेना पड़ रहा है। बैंक खाताधारी क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल समस्या का निराकरण करने की मांग की है अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

बयान…

कमलनयन पांडेय शाखा मैनेजर ने चर्चा में बताया कुछ खास वजह से खातों में स्टॉप लगाया गया है जैसे मोबाइल नंबर व्यवस्थित नहीं है।एक से अधिक खातों में एक ही मोबाइल नंबर अपडेट होने के कारण केवाईसी पूर्ण नहीं होने कारण।

एक से अधिक खातों में एक ही पैन नंबर होने के कारण स्टाफ लगाया गया है। किसानों से लगातार संपर्क कर केवाईसी पूर्ण कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here