Home छत्तीसगढ़ मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं...

मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखूंगा…. शब्दों को दोहराते हुए जंप अध्यक्ष उपाध्यक्ष जंप सदस्यो ने ली पद गोपनीयता की शपथ 

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर :त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव सम्पन्न होने के बाद 12 मार्च दिन बुधवार

को मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश पांडेय ने लखनपुर जनपद पंचायत सभा कक्ष मे प्रथम सम्मिलन आयोजित कराया इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्यो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह ने कहा क्षेत्र के जनता ने मुझ पर भरोसा किया है सभी वर्ग के लोगों को शासन के योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है।

उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े ने कहा सत्य निष्ठा से कार्य करने की जो शपथ मैंने लिया है उसे बखूबी निभाउंगा। जंप क्षेत्र क्रमांक 1 से प्रभा खलखो 2गनेश्वरी रठिया 3 सुदर्शन सिंह 4 सरिता सिंह 5 शशि कला 6 मति बाई राजवाड़े7 चंदन सिंह 8 भज्जू सिंह9 फूलमती राजवाड़े 10 कामेश्वर राजवाड़े 11 सहोदरी 12 नीतू सिंह 13 राजेंद्र सिंह करियाम 14 रजनी पैकरा 15 उर्मिला सोनवानी 16 इंद्रावती राजवाड़े 17 मनोज टोप्पो 18 दिलभरोस मरावी ने

शपथ ग्रहण किये। समारोह कार्यक्रम में लुन्डरा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू विक्रम सिंह, यतेंद्र पांडेय चंद्रिका प्रसाद यादव, सुभाष राठिया , कपिल राजवाड़े,

जय ईश्वर सिंह ,रामेश्वर यादव, धर्मेंद्र झरिया, भानु राजवाड़े ,जगदीश राजवाड़े, तमाम भाजपाई पंचायत क्षेत्र से आये सरपंच सचिव तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here