रायपुर : चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले जालंधर के चर्चित पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उनकी सजा पर फैसला सुनाने के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की है।
इस बीच, भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर बिलाईगढ़ से कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें कविता प्राण लहरे बजिंदर सिंह को दंडवत प्रणाम करती नजर आ रही हैं। विधायक बनने का श्रेय बजिंदर सिंह को देती दिख रही हैं।



