Home छत्तीसगढ़ रायपुर में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र पर्व, भव्य शोभायात्रा में झूलेलाल भक्तों...

रायपुर में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र पर्व, भव्य शोभायात्रा में झूलेलाल भक्तों का उत्साह

0
रायपुर :  रायपुर में रविवार को सिंधी समाज ने चेट्रीचंड्र पर्व पर भगवान झूलेलाल की 1075वीं जयंती धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के विभिन्न कार्यक्रम हुए। शहर की सड़कों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले भगवान झूलेलाल का अभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची। शोभायात्रा में बैंड-बाजों की धुन पर महिलाएं और पुरुष भगवान झूलेलाल के भजनों पर झूमते नजर आए। युवा ढोल की थाप पर डांस करते रहे। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल का सुंदर रथ सजाया गया। शहर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
भगवान झूलेलाल की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सिंधी समाज के हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि, भाग्यश्री के साथ मुंबई से ऑर्केस्ट्रा टीम और डांस ग्रुप के साथ सिंधी गायक भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। एंकर और गायक महेश मोटलानी के साथ शानदार आतिशबाजी और गणेश वंदना भी आयोजन किया गया। साथ में दिल्ली से डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। आयोजन समिति के चेयरमैन संजय रहेजा, विक्की लोहाना, सुनील कुकरेजा, धनेश मटलानी, चंदन जैसिंघ, तेजकुमार बजाज, निलेश तारवानी, विशाल नारंग, डॉ एन डी गजवानी, मनीष तलरेजा, कमल विधवानी, राजीव जसवानी, दीपक रामनानी, जितेंद्र मलघानी, नितिन कृष्णानी और चंदर देवानी की सक्रिय भागीदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here