Home छत्तीसगढ़ रायपुर एसएसपी ऑफिस के सामने वकीलों ने किया हंगामा

रायपुर एसएसपी ऑफिस के सामने वकीलों ने किया हंगामा

0

रायपुर  :  जिला न्यायालय के वकीलों ने रायपुर एसएसपी आफिस, और एसडीएम दफ्तर को घेर कर प्रदर्शन किया। वे दो वकीलों की पिटाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उस वक्त एसएसपी लाल उम्मेद सिंह सुशासन तिहार के दौरे पर कलेक्टर के साथ जिले में निकले थे। उनकी अनुपस्थिति में वकीलों ने सिंह से फोन पर चर्चा कर पूरी जानकारी दी।

वकीलों का कहना था कि सोमवार शाम 151 के एक मामले को लेकर दो वकील तेलीबांधा थाने गए थे। जहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों वकीलों के साथ मारपीट की। इस पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारी वकील अधिवक्ता संघ जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन दलाली बंद करो के नारे लगाते रहे। पीडि़त वकील ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 151 की आरोपी एक महिला को शाम 7.30 बजे के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश करने, और जेल ले जाने का विरोध किया था।

इसी दौरान यह पूरा विवाद हुआ, और उनके साथ हाथापाई की गई। वकील पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे। पहले 17 जनवरी को भी एक आरोपी ने वकील की पिटाई की थी। उसकी कोर्ट परिसर में पुलिस हिरासत में ही वकीलों ने पिटाई की थी।  पुलिस ने कोर्ट से फुटेज देखकर पिटाई करने वाले वकीलों पर अपराध दर्ज करने की बात कही थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here