Home छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष ने पेश कि सामाजिक सौहाद्र कि मिशाल अपने हाथों से पिलाया...

उपाध्यक्ष ने पेश कि सामाजिक सौहाद्र कि मिशाल अपने हाथों से पिलाया रामभक्तों को शीतल पेय

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल :  विगत 6 अप्रेल को किरँडुल में रामनवमी आयोजन समिति कि देखरेख में विशाल शोभा यात्रा नगर में निकली गयी जिसमें सैकड़ो रामभक्तों ने हिस्सा लिया खासकर महिलाओं कि उपस्थिति देखने लायक थीं गजब के उत्साह के साथ नगरवकी माताएँ एवं बहनो ने इस शोभायात्रा में हिस्सा लिया, शोभा यात्रा राघव मंदिर से निकलकर जय स्तम्भ चौक होते हुवे रामपुर कैम्प, बंगाली कैम्प रिंग रोड कोडेनार पहुंची वहाँ वारिष्ठ कांग्रेसी जोविन्स पापाचन ने शोभायात्रा के लिए शीतल पेय एवं फलाहार कि व्यवस्था कि थीं, तत्पश्चात यात्रा रेलवे से होती हुई चटाई पारा पहुंची फिर गाँधी नगर नया टाइप 3 कालोनी होते हुवे पुराना डबल स्टोरी के रास्ते जय स्तम्भ चौक पहुंची, यहाँ सामाजिक समरसता के साथ नगरपालिका के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी अपनी पूरी टीम के साथ यात्रा के स्वागत के लिए डटे थे, यहाँ यात्रा में शामिल सभी रामभक्तों का स्वागत शीतल पेय एवं स्वलपहार से किया गया साथ ही साथ बबलू सिद्दीकी के द्वारा रामभक्तों के लिए आरती कि व्यवस्था भी कि गयी थीं, सभी का आरती एवं माथे पे तिलक लगाकर सम्मान किया गया, यहाँ पे शोभायात्रा काफ़ी देर तक रुकी रही और रामभक्त डीजे कि धुन पे ख़ुशी से झूमते रहे।

उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी के इस सेवा कार्य कि पुरे नगर में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है, अन्य धर्म से होते हुवे भी सभी धर्मों के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का उनका हुनर उनको भीड़ में भी अलग खड़ा करता है।इस पुरे कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू रेड्डी, पार्षद अमृत टंडन, गायत्री साहू, जोविन्स पापाचन, दिनेश प्रसाद, नरगिस साहू, शमशाद बेगम, गीता साधक फ़िरोज़ खान, रुस्तम आदि का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here