Home मनोरंजन ‘जाट’ के दूसरे गाने ने दर्शकों पर चलाया जादू, बेशुमार बरसे व्यूज,...

‘जाट’ के दूसरे गाने ने दर्शकों पर चलाया जादू, बेशुमार बरसे व्यूज, यूजर बोले- ‘ये फिल्म इतिहास बनाएगी’

0

फिल्म ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं। इस बार वे ‘जाट’ के जरिए दर्शकों तक पहुंच रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ चुकी है और सनी देओल फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हैं।

इस बीच रविवार को रामनवमी के अवसर पर फिल्म का दूसरा सिंगल ‘ओ राम श्रीराम’ रिलीज हुआ। इस पर व्यूज की बरसात हो रही है और दर्शकों का उत्साह चरम पर है।

नमो घाट पर हुआ अनावरण
एक्शन फिल्म ‘जाट’ के इस गाने का अनावरण वाराणसी में नमो घाट पर राम नवमी के मौके पर किया गया। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य सितारे सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और निर्माता टीजी विश्व प्रसाद सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यूट्यूब पर यह गाना जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर है, जहां इसके ऊपर लाइक्स और व्यूज बरस रहे हैं।

रामनवमी जुलूस में शामिल हुए सनी देओल!
यह गाना जोश भर देने वाला है। इसमें अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला की झलक है। भगवा झंडे के साथ जय श्रीराम के नारे हैं। गाने में देखा जा सकता है कि सड़कों पर जुलूस निकल रहा है और इस बीच सनी देओल भी नजर आते हैं। इस गाने को अब तक 32 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को धनुजय सीपना, साकेत कम्मोस्यूला, सात्विक जी राव और वगदेवी कुमारा ने गाया है। इसका म्यूजिक थामन एस ने तैयार किया है।

दर्शकों ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
दर्शकों पर इसका रंग चढ़ गया है। गाने को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और यूजर्स रिलीज से पहले ही ‘जाट’ के ब्लॉकबस्टर होने का दावा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म इतिहास रचेगी’। एक यूजर ने लिखा, ‘साउथ के निर्देशक सनातनी कल्चर बखूबी दिखाते हैं। गर्व है’। एक यूजर ने लिखा, ‘यह हीरो हर साल नहीं आता। कई साल बाद आता है। यह फिल्म इतिहास बनाएगी’। एक यूजर ने लिखा, ‘कहर, अब तो पूरी दुनिया में गूंजेगा जय श्रीराम’।

इस दिन रिलीज होगी ‘जाट’
फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। यह एक्शन फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण मैथ्रि मूवी मेकर्स ने किया है। इसमें सनी देओल के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, विनीत सिंह कुमार, सईयामी खेर, राम्या कृष्णा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here