Home छत्तीसगढ़ केंद्र और राज्य की सरकार जनता के लिए बनी है और जनता...

केंद्र और राज्य की सरकार जनता के लिए बनी है और जनता के लिए समर्पित है– अनुराग सिंह देव

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुराग सिंह देव को गृह निर्माण मंडल आयोग अध्यक्ष बनाये जाने के बाद विधायक निवास लखनपुर में 9 अप्रेल दिन बुधवार को प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया। अनुराग सिंह देव ने इस आत्मीय स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का दिल से तारीफ किये।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा -केंद्र में मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और राज्य में विष्णु देव साय की सरकार जनता के लिए बनी है ,और जनता के लिए समर्पित है। आगे उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा दूसरे महंती योजनाओं को लेकर बातें रखीं। बहुत ही अल्प समय में उन्होंने सभा में शामिल लोगों को सरकार के कल्याण कारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दिये।

साथ ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बनाने शासकीय जमीन के उपलब्धता की जानकारी ली। स्वागत सभा में उनके साथ भारत सिंह सिसोदिया जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल राकेश अग्रवाल जंप उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, राजेंद्र जायसवाल,

सुरेश प्रसाद जायसवाल,पूर्व नपं अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सौरभ अग्रवाल राहुल अग्रवाल, राकेश साहू, महमूद खान, सहदूल खान,खान सहित आसपास ग्रामीण इलाकों से आए भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत के कड़ी में भाजपा मंडल कुन्नी अंतर्गत नवापारा चौंक में मंडल अध्यक्ष रवि महंत के नेतृत्व में अनुराग सिंह देव का स्वागत पूरे गर्मजोशी के साथ किया गया।

इस मौके पर जंप अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव महामंत्री विक्रम सिंह कपिल राजवाड़े, महामंत्री आरकेश यादव प्रवीण यादव आदित्य प्रजापति अभय वर्मा पारस राजवाड़े भारत सिंह सुदर्शन सिंह सुरेश सिंह विफल लकड़ा बनवारी राम आरमो प्रबल सिंह, तेजराम प्रभात रूपेश लक्ष्मण लालू बबली सिंह समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here