Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 200 पदों पर निकाली है सरकारी भर्ती, जल्द करे आवेदन,...

छत्तीसगढ़ में 200 पदों पर निकाली है सरकारी भर्ती, जल्द करे आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल

0

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) पदों भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी सूचना के मुताबिक, कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 2 मई 2025 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एग्जाम से चंद दिन पहले रिलीज किए जाएंगे।

  1. अधिसूचना जारी होने की तारीख- 2 अप्रैल, 2025
  2. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत होने की तिथि- 7 अप्रैल, 2025
  3. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि- 5 मई, 2025 (शाम 5 बजे)
  4. आवेदन सुधार विंडो ओपन होने की तारीख-3 मई, 2025 (शाम 5 बजे)
  5. आवेदन सुधार विंडो बंद होने की तारीख-5 मई, 2025 (शाम 5 बजे)
  6. प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि- 6 जून, 2025
  7. परीक्षा तिथि का आयोजन- 15 जून, 2025

एजुकेशन क्वालिफिकेशन
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ग्रामीण विकास में पीजी उपाधि/ पीजी पत्रोपाधि धारित करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेरि सूची प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों का 85 फीसदी वेटेज देते हुए तैयार की जाएगी। सके अलावा, 15 अंक, उन अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे, जो ग्रामीण विकास में पीजी उपाधि/ पीजी पत्रोपाधि धारित करते हों।

 ऐसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन रिटेन एग्जाम के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए और उसमे दी गई डिटेल्स को ठीक ढंग से पढ़ना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here