Home देश तहव्वुर राणा को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया, मेडिकल चेकअप के...

तहव्वुर राणा को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया, मेडिकल चेकअप के बाद कोर्ट में होगी पेशी

0

नई दिल्लीः मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा चुका है। एनआईए की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर उसको लेकर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है। राणा को दिल्ली लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि राणा (64) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here