Home छत्तीसगढ़ 5 महीना से चना नहीं कार्डधारी उपभोक्ता परेशान

5 महीना से चना नहीं कार्डधारी उपभोक्ता परेशान

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर :सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन दुकानों से कार्डधारी उपभोक्ताओं को आसानी से खाद्यान्न चावल चना शक्कर उपलब्ध हो सके इस उद्देश्य को लेकर नगर पंचायत लखनपुर क्षेत्र के तीन वार्डों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 12 में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में पिछले 6 महीनों से चना शक्कर का सुचारू वितरण नहीं किया जा रहा है। इस अव्यवस्था को लेकर राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं ने वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद रमेश जायसवाल से राशन नहीं मिलने शिकायत किया। जिस पर नगर पंचायत नेताप्रतिपक्ष रमेश जायसवाल ने कहा विभागीय अधिकारियों का नियमित निगरानी नहीं होने कारण भारी अव्यवस्था पसरी हुई है। राशन वितरण में भारी लापरवाही बरती जा रही है। जिसकी शिकायत नगर पंचायत में की जाएगी । उसके बाद भी संचालन सही नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

वार्ड क्रमांक 11 के निवासी सुनीता गुप्ता तथा अन्य दूसरे राशन कार्डधारियो
ने बताया कि सोसाइटी में चना शक्कर 6 महीना से कभी 1 किलो शक्कर तो कभी एक पैकेट चना दे दिया जाता है। आरोप है कि दुकान संचालको द्वारा सही तरीके से वितरण नहीं किया जा रहा है। सोसायटी से मिलने वाले चावल भी उपभोक्ताओं को कम तौलकर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं ईपोष मशीन में अंगूठा लगाकर चना शक्कर छोड़ सिर्फ चावल ही दिया जाता है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। भारी अनियमितता बरती जा रही हैं नगर पंचायत क्षेत्र के तीनों वार्डों में संचालित जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान है खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जो राशन मिलने चाहिए दुकान संचालक के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। विभागीय जिम्मेदार अधिकारीयों तथा क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षको को भी व्यवस्था सुधार किये जाने को लेकर दिलचस्पी नहीं है।

उपभोक्ताओं के निवाला पर डाका डाले जा रहे हैं। बहरहाल राशनकार्ड धारी उपभोक्ताओं ने व्यवस्था सुधार के लिए शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है। अन्ययथा की स्थिति में प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी गई है।
बयान
खाद्य निरीक्षक एल पी वर्मा ने बताया कि चावल चना हर महीने आ रहा है दुकान संचालकों द्वारा भंडारण की सही जानकारी नहीं देने की वजह से शक्कर नहीआ पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here