रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : विधायक राजेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के नेतृत्व में लखनपुर मंडल में “सुशासन तिहार” एवं “घर चलो, गांव चलो” अभियान का सफल आयोजन हुआ।यह आयोजन राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने और जन समस्याओं के समाधान हेतु किया गया, ताकि हर पंचायत स्तर तक शासन की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ– सौरभ अग्रवाल ने जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल के लिए जनता का आभार प्रकट किया और नशामुक्ति, आत्महत्या के रोकथाम, वृक्षारोपण, खेल एव अन्य सामाजिक विषयों पर जागरूकता बढ़ाया।शक्तिकेंद्र प्रभारी अवधेश यादव ने राज्य और केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी महेश्वर रजवाड़े ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं का आवेदन दर्ज करावें, ताकि शीघ्र समाधान हो सके। मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने पंचायत भवनों का निरीक्षण किया, कार्यक्रम को दिशा दी और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन – ग्राम अंधला – 115 ग्राम अमरौली – 75 ग्राम बिंनकरा – 320ग्रामीण जनता का उत्साह और भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि यह अभियान विधायक राजेश अग्रवाल के प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अभियान में दिनेश बारी, सौरभ अग्रवाल, अवधेश यादव, महेश्वर रजवाड़े, प्रभु नारायण, अमर साय, पसिन्दर राजवाड़े, जीत नारायण, क्षेत्र के सरपंच-उपसरपंच, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीणजन शामिल रहे।



