
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : नगर पंचायत सभाकक्ष में 17 अप्रेल दिन गुरुवार को नगर क्षेत्र में निवास रत अनुसूचित जाति समाज के उम्रदराज सम्माननीय
प्रमुखजनों को अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने बाकायदा पुष्पमाला पहनाकर शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक राजेश अग्रवाल ने सम्मान सभा में शामिल सभी गणमान्यजनों को उनकी सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किये। अग्रवाल ने कहा समाज के हर वर्ग का सशक्त होना ही समृद्धि की असली पहचान है।
ऐसे सम्मान समारोह न केवल प्रेरणा का माध्यम होते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता, समरसता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, राहुल अग्रवाल, यतेंद्र पांडेय उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सन्नी बंसल, पार्षद अमीत बारी,सचीन अग्रवाल गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे



