Home छत्तीसगढ़ रायपुर, महासमुंद के 5 ठिकानों पर CBI की दबिश, जल्द ही कुछ...

रायपुर, महासमुंद के 5 ठिकानों पर CBI की दबिश, जल्द ही कुछ अन्य होंगे गिरफ्तार

0

रायपुर :  CGPSC भर्ती घोटाले में सीबीआई ने रायपुर, महासमुंद में कुल 5 ठिकानों पर दबिश दी है। इसमें सरकारी डॉक्टर, कोचिंग इंस्टीट्यूट और एक निजी होटल समेत कुल 5 ठिकानों को सीबीआई ने घेरा है।

महासमुंद में अभ्यारण के गेस्ट हाउस, सरकारी डॉक्टर के घर रायपुर के फूल चौक स्थित निजी होटल, सिविल लाइन स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट पर सीबीआई की टीमों ने पड़ताल की। इस जांच में अहम दस्तावेज समेत टेक्निकल एविडेंस बरामद करने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि अब तक मिले सबूतों के आधार पर जल्द ही दो और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अब तक इस मामले पूर्व चेयरमेन टीएस सोनवानी समेत डेढ़ दर्जन लोग गिरफ्तार हैं। बुधवार को शुरू हुई सभी स्थानों पर कार्यवाही खत्म होने की भी जानकारी सामने आ रही है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here