Home छत्तीसगढ़ बहू की हरकत से परिवार की हो रही थी बदनामी, जेठ ने...

बहू की हरकत से परिवार की हो रही थी बदनामी, जेठ ने किया मर्डर

0

बालोद :  जिले में 13 अप्रैल रविवार को हुई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले महिला के जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेठ ने चरित्र शंका के चलते महिला को मौत के घाट उतारा था।

आरोपी युवक ने 13 अप्रैल 2025 की रात बहू को सिर पटक-पटककर मार डाला। मृतका की पहचान रामबती साहू के रूप में हुई है। आरोपी ने टीवी पर मूवी में देखा कि पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं। उसने रामबती से बात करने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ने पर गुस्से में उसे बार-बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here