Home छत्तीसगढ़ लम्बे इंतजार के बाद पत्रकारों को मिली कार्यालय की सौगात,विधायक अग्रवाल ने...

लम्बे इंतजार के बाद पत्रकारों को मिली कार्यालय की सौगात,विधायक अग्रवाल ने फिता काटकर किया उद्घाटन

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : नगर पंचायत लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड में बने पत्रकार संघ कार्यालय लोकार्पण समारोह का आयोजन 21अप्रेल दिन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मा0विधायक राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि नपं अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ,पार्षद दिनेश साहूरहे। जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारो के उपस्थिति में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर पत्रकार संघ कार्यालय का लोकार्पण किया । समारोह में शामिल पत्रकार संघ लखनपुर के पदाधिकारीयों ने मचाशीन अतिथियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर कर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया। विधायक अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा — प्रदेश सरकार प्रदेश स्तर के पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने तथा मिलने वाली सहायता राशि में इजाफा करने प्रतिबद्ध है। पत्रकार साथी सरकार के जनहितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार वृहद पैमाने में करते रहे। ताकि आम जनता को शासन के योजना का लाभ मिल सके।पत्रकारों को शासन के तरफ़ से मिलने वाली दूसरे योजना लाभ के संबंध में जानकारी दी।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद दिनेश साहू ने कहा – स्थानीय पत्रकार संघ कार्यालय की मांग लम्बे समय से करते आ रही थी। पत्रकारों का सपना पूरा हुआ है। यथा संभव आगे भी पत्रकारों का सहयोग किया जाता रहेगा। संघ ब्लाक अध्यक्ष सुरेश साहू ने कार्यालय में ए सी लगाये जाने तथा कार्यालय को सदैव के लिए पत्रकारों के नाम करने की मांग रखी। जिस पर अम्बिकापुर विधायक अग्रवाल ने चंद एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में एसी लगाये जाने तथा नियम को शिथिल करते हुए पत्रकार संघ कार्यालय को पत्रकारों के लिए ही यथावत रखने आश्वासन दिये।दरअसल लंबे समय से लखनपुर पत्रकार संघ के द्वारा भवन बनाये जाने मांग की जा रही थी।विधायक राजेश अग्रवाल के सम्मुख भी कार्यालय मुहैया कराने मांग रखी गई थी।

मांगो उपरांत लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड में विधायक राजेश अग्रवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के सहमति से स्थानीय पत्रकारों को संघ कार्यालय की सौगात दी है । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो ने बाकायदा पत्रकार संघ कार्यालय का लोकार्पण किया ।

उद्घाटन समारोह में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी, सुरेन्द्र साहू पत्रकार संघ ईकाई लखनपुर के अध्यक्ष सुरेश साहू, अशफाक खान,शमीम खान, मुन्ना पांडेय, अमित बारी, प्रताप सिंह सिसोदिया हाशिम खान ,जानिसार अख्तर, मनोज कुमार, इमरान अंसारी, प्रिंस सोनी, रुस्तम खान, महफूज हैदर सितेश सिदार अखिलेश जायसवाल, प्रफुल्ल यादव,राजेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पत्रकार साथी मौजूद रहे। मंच संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष व पत्रकार दिनेश बारी के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here