Home छत्तीसगढ़ नाबालिग लड़का घर से गायब गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

नाबालिग लड़का घर से गायब गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम बिनकरा से एक नाबालिग लडका के ग़ायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र आ0 स्व0 खूब लाल 40 वर्ष जाति लोहान ने थाना उपस्थित आकर प्राथमिकी दर्ज कराया कि उसका नाबालिग लड़का देवकुमार उम्र 16 वर्ष 21 अप्रेल दिन सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर में बिना बताये कहीं चला गया है। शंका जाहिर किया जा रहा है कि नाबालिग को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा फुसलाकर भगा ले जाया गया होगा। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस गायब नाबालिग लड़के का पता तलाश करने जुटी है। नाबालिग कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है तथा अपने साथ अपना आधार कार्ड बैंक पासबुक तथा 9575109756 व 7974458798 नम्बर के दो मोबाइल रखे हुये हैं। लेकिन मोबाइल सेट बंद बता रहा है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस घर से गायब नाबालिग लड़के का पता तलाश करने जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here