Home छत्तीसगढ़ चिलचिलाती धूप में ग्रामीणो के बीच पहुंचे जिला कलेक्टर जमीन पर बैठ...

चिलचिलाती धूप में ग्रामीणो के बीच पहुंचे जिला कलेक्टर जमीन पर बैठ सुनी मांग शिकायत

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : जिला कलेक्टर विलास भोस्कर 22 अप्रेल दिन मंगलवार को चिलचिलाती धूप में जंप क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत पटकुरा के आश्रित पहुंच विहीन ग्राम घटोन पहुंचे । जिला कलेक्टर ने बसाहट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे 13 आवासों का निरिक्षण करते हुए अतिशीघ्र पूरा कराने निर्देश दिए। हितग्राही मूलक कुआं निर्माण कराने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता के दृष्टिगत बोर खनन कराने पीएचई विभाग को निर्देशित किया साथ ही आंगनबाड़ी भवन का निरिक्षण करते हुए मरम्मत कराये जाने कहा। चिकित्सा विभाग को शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच किये जाने के हुक्म दिये। कलेक्टर विलास भोस्कर ने ग्रामीणो के बीच जमीन पर बैठ कर शासन के हितग्राही मूलक लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बस्ती के लोगों को लाभ लेने तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को बकरी पालन के लिए प्रेरित किये।
निरीक्षण के दौरान जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वंश सिंह नेताम जंप मु0 कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश पांडेय,
नायब तहसीलदार उमेश तिवारी, अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी सरपंच सचिव ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here