Home छत्तीसगढ़ धर्मांतरण पर गरमाई सियासत : भाजयुमो प्रदेश के अध्यक्ष के बयान को...

धर्मांतरण पर गरमाई सियासत : भाजयुमो प्रदेश के अध्यक्ष के बयान को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया हिंसक, कहा- ये लोग चाहते हैं प्रदेश को अशांत करना

0

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में बने चर्च को तोड़ देना चाहिए.रवि भगत के इस बयान को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने हिंसक बताया है.

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह प्रदेश को अस्थिर करने और हिंसा फैलाने वाला बयान है. ये लोग चाहते हैं कि प्रदेश को अशांत करें. इस तरह के बयानों का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है. शांत छत्तीसगढ़ को ऐसे लोग अशांत करना चाहते हैं. ऐसे लोगों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए.

भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि हमारे देश के जनजातीय क्षेत्रों में जिस प्रकार से धर्मांतरण का खेल चल रहा है, वह जनजाति समाज की संस्कृति को खत्म करने का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है. पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के व्यक्तियों के अलावा किसी अन्य संस्था को धार्मिक केंद्र बनाने का कोई अधिकार नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में जो चर्च बने हैं, वे या तो गलत हैं या असंवैधानिक हैं. मुझे लगता है कि हमारी न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं को इस पर ध्यान देना चाहिए. जहां-जहां पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में चर्च बने हैं, उन्हें तोड़ा जाना चाहिए, हटाया जाना चाहिए. तभी जाकर जनजातीय समाज की संस्कृति बच सकेगी. साथ ही समाज को भी इसके लिए आगे आना चाहिए कि हमारे पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में इस प्रकार धड़ल्ले से चर्च का निर्माण और धर्मांतरण का खेल बंद होना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here