Home छत्तीसगढ़ खट्टी स्कूल में हुआ पढ़ई तिहार का आयोजन,अंगना म शिक्षा बहुत ही...

खट्टी स्कूल में हुआ पढ़ई तिहार का आयोजन,अंगना म शिक्षा बहुत ही अच्छी योजना-गिरीश शर्मा

0

 

 

गरियाबंद  :  बच्चों के समग्र विकास हेतु बच्चों की प्रथम शिक्षिका अर्थात माता का बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सीखने के अवसरों से संबंधित बिंदुओं पर आधारित राज्य शासन की महत्त्वपूर्ण योजना अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया, जिसमें शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई ध्रुव, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा विल्सन थामस, जिला नोडल अंगना म शिक्षा श्रीमती नीता सर्वा, डी . पी .एम. यू .देवेन्द्र सिंह, संकुल समन्वयक दल प्रसाद साहू सहित ग्राम की माताओं और आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित थे. इस अवसर पर स्मार्ट माता के रूप में श्रीमती सरस्वती ध्रुव एवं श्रीमती भानुमति ध्रुव का चयन किया गया.

कार्यक्रम में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से प्रभारियों द्वारा संतुलन बनाना, रंग पहचान, छोटा-बड़ा पहचान, फलों के नाम, गिनती आदि अन्य गतिविधि सिखाई गई। मेले में माताओं को बारी-बारी से सभी गतिविधियों का अवलोकन कराया गया एवं सक्रिय माताओं का सम्मान किया गया l

कार्यक्रम में उपस्थित सहायक कार्यक्रम समन्वयक विल्सन थामस, जिला नोडल अंगना म शिक्षा श्रीमती नीता सर्वा एवं देवेन्द्र सिंह ने इस कार्यक्रम के बारे मे विस्तृत रूप से चर्चा की तथा बताया कि बच्चे की प्रथम गुरु माता ही होती है इनके द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षा से बच्चे सफ़लता की शिखर तक पहुँचते है इसलिये समाज़ में माताओं की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होती है lप्रभारी प्रधान पाठक गिरीश शर्मा ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को इस तरह की गतिविधियों के द्वारा पढ़ाई से जोड़े रखने के बारे मे बताते हुए कहा कि अंगना मे शिक्षा बहुत ही अच्छी योजना है इसमें बच्चो को खेल खेल में पढ़ाई से जोड़कर प्रारम्भिक शिक्षा दी जा सकती है इसमें मातृ शक्ति का विशेष योगदान है. संकुल समन्वयक दल प्रसाद साहू ने अंगना मे शिक्षा के मह्त्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन गिरीश शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन नारायण चंद्राकर ने किया. इस अवसर पर श्रीमती जानकी ध्रुव, श्रीमती साधना चंद्राकर, श्रीमती सरस्वती ध्रुव, श्रीमती नंदकुंवर यादव, श्रीमती सुमित्रा ध्रुव, श्रीमती पुनीता ध्रुव, श्रीमती भानुमति ध्रुव, श्रीमती डिगेस्वरी ध्रुव, श्रीमती गीतांजली ध्रुव, श्रीमती दुर्गेसवरी ध्रुव, श्रीमती दीपा ध्रुव , तामेस्वर यादव आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here