रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू परिषद के सदस्यों तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई के पदाधिकारियों सदस्यों ने एकजुट होकर 24 अप्रेल दिन गुरुवार शाम 06 बजे प्रतिक्षा बस स्टैंड लखनपुर में आतंकवाद का पुतला फूंका। आतंकी हमले में शहीद हुये नागरिको के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किये “”आंतकवाद मुर्दाबाद- पाकिस्तान मुर्दाबाद”” के नारे लगाते हुए रैली निकाल नगर भ्रमण किये। तत्पश्चात बस स्टैंड में जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।
पुतला दहन के दौरान बृजेन्द्र पांडेय, प्रदीप गुप्ता, सुरेन्द्र साहू, यतेंद्र पांडेय, सुनील अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल पलाश पांडेय, सहित हिन्दू परिषद एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य व गणमान्य नगरवासी काफी संख्या में शामिल रहे।



