
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : इन दिनों क्षेत्र में दूसरे प्रांतों बांग्लादेश एवं पश्चिम बंगाल से आये अजान लोगों ने थाने में बिना मुसाफिरी दर्ज कराये इलाके में पेड़ कटाई गांव गांव घूम कर कबाड़, बाल खरीदनेजैसे धंधे आम पब्लिक के सामने खुले आम कर रहे है। जानकारी है कि पेड़ काटने औजार के अलावा अवैध हथियारों का जखीरा भी अपने पास जमा कर रखें हुये हैं। स्थानीय निवासी दहशतजदा है। यदि इन बाहरी व्यक्तियों पर प्रशासन ने तात्कालिक कार्यवाही नहीं किया गया तो किसी भी समय डैकती अथवा किसी असंभावी बडी घटना को अंजाम- दिया जा सकता है। कुछ स्थानीय लोग भी इन अजान परदेशियों का भरपूर सहयोग कर रहे हैं तथा अपने घर तक को किराये पर दे रखा है।


इन गतिविधियों को देखते हुए बाहरी अजान व्यक्तियों पर नियंत्रण रखने नगर वासियों ने पुलिस प्रशासन को 27 अप्रेल दिन रविवार को ज्ञापन सौंपा है। जन सामान्य में चर्चा है इन अनजान लोगों का ताल्लुक बांग्लादेश तथा दिगर प्रांतों से है। आतंकी हमले के बाद से पूरा देश दहक रहा है युद्ध की स्थिति बनी हुई है ।कब क्या हो जायेगा कहा नहीं जा सकता । इन हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता बड़ी गंभीर सवालों को खडी कर रही है। अजनबियों का सत्यापन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि और प्रमाणीकरण के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया में किसी व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी की सटीकता एवं वैधता की पुष्टि करना शामिल है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे वहीं है जो वे होने का दावा करता हैं।
इसी मकसद को लेकर नगर लखनपुर के जागरूक लोगों ने थाना प्रभारी को आगंतुकों के पहचान हेतु आवेदन पेश किया है। साथ ही अवगत कराया है कि ग्राम भरतपुर गोरता को जोड़ने वाले एवं जयपुर जोधपुर से लखनपुर को जोड़ने वाले सड़क दिन एवं रात में अवैध कोयला लकडी ढुलाई का आसान रास्ता बना हुआ है। बिना नम्बर प्लेट ओव्हर लोड ट्रेक्टर ट्राली में अव्यवस्थित रूप से बंधे विशाल लट्ठा लकड़ी वाहनों में परिवहन किया जा रहा है। यदि रस्सी टुट जाये तो पीछे चलने वाले वाहन अथवा किसी आम जन का गंभीर जानलेवा दुर्घटना हो सकता है।
इन तमाम गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाये। पुलिस जांच कार्यवाही के बाद अस्पताल के पास भारी मात्रा में नशीली गोलियां इंजेक्शन बेचे जाने का धंधा बदस्तूर जारी है आये दिन नशेड़ी तत्वों के द्वारा दूरदराज इलाकों से बैंक में पैसा निकालने आये लोगों से लड़ाई झझट किया जाता रहता है। जिससे फ़साद होने का खौफ बना रहता है। बैंक से पैसा निकालने आये लोग लूट का शिकार हो जाते हैं । इन तमाम पहलुओं को देखते हुए नगर वासियों ने तत्काल कार्यवाही करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। दौरान ज्ञापन सौंपने के डॉ रवि भूषण पांडेय, नपं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सन्नी बंसल, प्रतिष्ठित व्यवसायी हरविद अग्रवाल, सुरेन्द्र साहू, राकेश मंगल,उतम बारी, भूपेंद्र जायसवाल ,पिटु अग्रवाल, सचिन बंसल, अंकुर बंसल, विकास अग्रवाल,सचिन बारी गोविंद अग्रवाल, मनोज गोयल अजय सिंह अन्य नगर वासी उपस्थित रहे।



