Home छत्तीसगढ़ जंगलों के निरीक्षण के लिए मिले शासकीय वाहन में ढो रहे मटेरियल

जंगलों के निरीक्षण के लिए मिले शासकीय वाहन में ढो रहे मटेरियल

0

कोरिया :  गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान सोनहत परिक्षेत्र की वाहनों का उपयोग निर्माण कार्यो के लिए निर्माण स्थल तक मटेरियल ढोने में किया जा रहा है। दूसरी तरफ परिक्षेत्र के जंगलों में आग लग रही है, जंगल जल रहे है। बुझाने के लिए समय पर स्टाफ नहीं पहुंच पा रहे हैं। परिक्षेत्र के जले हुए जंगलों को देखकर ये अनुमान लगाया जा सकता है।
जंगलों के निरीक्षण के लिए परिक्षेत्रों को मिले शासकीय वाहन इन दिनों निर्माण कार्यो के लिए मटेरियल ढोते कैमरे में कैद हो रहे हैं।

दूसरी ओर जंगल के पेड़ पौधे नष्ट हो रहे हैं। रहवासी जानवर भी अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हुए गांव की ओर ज्यादातर रुख करने लगे है। जानवरों पर मानव द्वंद का भी खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पार्क परिक्षेत्र अंतर्गत निर्माण कार्यो के लिए मटेरियल कार्यस्थल तक पहुंचाकर देने का बाकायदा टेंडर हुआ है। उसके बाद भी शासकीय वाहनों का उपयोग मटेरियल ढोने के लिए किया जा रहा है। जो समझ से परे है।

सूत्रों की मानें तो मटेरियल सप्लायर और जिम्मेदारों के बीच अच्छा खासा सांठ गांठ फल फूल रहा है। जिसकी सुगंध दूर तलक तक जाती दिखाई दे रही है। पिछले दिनों पार्क परिक्षेत्र अधिकारी की भी गाड़ी स्वयं डिप्टी रेंजर चलाते हुए बाहरी राज मिस्त्री और लेबर की आवभगत करते हुए निर्माण स्थल तक वाहन में रजाई गद्दा पहुचाते हुए नजर आए थे। या यूं कहें जिम्मेदारों ने निर्माण कार्यो को पूर्ण कराने पूरी ताकत झोंक दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here