Home देश-विदेश एक और देश में आतंकवादी हमला, दो बम विस्फोट में कम से...

एक और देश में आतंकवादी हमला, दो बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत

0

भारत समेत दुनियाभर के कई देश लगातार आतंकी हमलों से जूझ रहे हैं। इन आतंकी हमलों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होते रहती है। भारत के जम्मू-कश्मीर में भी हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, अब अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भी बड़ा आतंकी हमला सामने आया है। आतंकवादियों ने दो बम ब्लास्ट किए हैं जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

26 लोगों की हुई मौत

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये बम ब्लास्ट के रूप में ये भीषण आतंकी हमला सोमवार को नाइजीरिया के पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य में हुआ है। जांच में पता लगा है कि आतंकियों ने दो वाहनों में विस्फोट किए।  अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा संगठन, जो विदेशी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करता है, उसने जानकारी दी है कि इन ब्लास्ट में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, बोर्नो राज्य इस्लामी उग्रवाद का गढ़ है।

लगातार बढ़ रहे हैं हमले

नाइजीरिया बीते कुछ समय से ऐसे हमले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। दो दिन पहले ही नाइजीरिया में जम्फारा राज्य के एक गांव में हथियारबंद लोगों ने कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी थी और दर्जनों लोगों को घायल कर दिया था। बंदूकधारियों ने सबसे पहले सोने की एक खदान को निशाना बनाकर 14 लोगों की हत्या की थी। इसके बाद उन्होंने घरों और एक मस्जिद में लोगों पर हमले किए।

इससे करीब दो हफ्ते पहले ही नाइजीरिया के उत्तर-मध्य भाग में एक ईसाई कृषक समुदाय पर मुस्लिम बंदूकधारियों ने हमला किया था। इस हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए थे। नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने भी इस घटना की जानकारी दी थी। एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, बंदूकधारियों ने अचानक हमला किया जिससे लोग बचकर नहीं भाग पाए। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश के इस हिस्से में इस तरह के हमले आम हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here