Home छत्तीसगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के कक्षा 09वीं एवं 11वीं परीक्षा परिणाम...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के कक्षा 09वीं एवं 11वीं परीक्षा परिणाम घोषित

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर, विखं नगरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं वार्षिकपरीक्षा का परिणाम 27 अप्रैल शनिवार को घोषित किया गया जिसमें कक्षा ग्यारहवीं का परीक्षाफल 78.78 प्रतिशत एवं कक्षा नवी का परीक्षा परिणाम66.66%रहा है।कक्षा ग्यारहवीं में प्रथम स्थान तेजेश्वर कोसरिया77%, द्वितीय स्थान कु दुर्गा निषाद 74%, तृतीय स्थान कु गीतांजलि ध्रुव71%रही है वहीं कक्षा नवमी में प्रथम स्थान विश्वास मानिकपुरी 90% द्वितीय स्थान कुमारी पूनम चंद्रवंशी 87% और तीसरा स्थान कुआरती ध्रुव 84%रही है।

अतिथियों ने विद्यालय के सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा असफल छात्रों को निराश नहीं होने की सीख देते हुए फिर से अच्छी मेहनत करने के लिए प्रेरित किए गए।इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष संतोष निषाद सरपंच उत्तम नेताम ,ग्राम पटेल गिरधर सिंह वट्टी,प्राचार्य आरके टंडन, व्याख्याता डोमार सिंह ध्रुव,मोहनलाल निषाद सुनीता कोसरे ,देवलाल कुंजाम,केशव प्रजापति,वरुण कुमार वट्टी ,निर्मला चंद्रवंशी, मधु वट्टी ,पूरंजय भंडारी,उत्तम नेताम सहित कई उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here