
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में 29 अप्रेल दिन मंगलवार को जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित हुई।जीवन दीप समिति के पदेन अध्यक्ष विधायक राजेश अग्रवाल बैठक में शामिल हुये। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने जैसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुये
विधायक अग्रवाल ने अस्पताल में चिकित्सक एव स्टाफ की कमी, एम्बुलेंस की अनुपलब्धता, सोलर सिस्टम की खराबी, वाटर कूलर, इन्वर्टर तथा कुर्सियों की आवश्यकता, लेबर रूम व ड्रेसिंग रूम की मरम्मत, अस्पताल परिसर की रंगाई-पुताई, गार्डनिंग कार्य, सीबीसी मशीन हेतु रसायनों की आपूर्ति, आपातकालीन दवाओं की व्यवस्था इलेक्ट्रिकल कार्य तथा अस्पताल प्रबंधन से जुड़े दूसरे जरूरत पर चर्चा करते आवश्यक निर्देश दिए।साथ ही, इलाज के लिए आये मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं, कुशलक्षेम जाना और संबंधित अधिकारियों को जनहित में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ0ओ0 पी0 प्रसाद, डॉ0 पी0 एस0 केरकेट्टा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, राजेन्द्र जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि बल्लू शर्मा एवं सौरभ अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।



