Home लाइफ बार-बार चेहरा धोना गर्मियों में सही या गलत? जानें फायदे और नुकसान

बार-बार चेहरा धोना गर्मियों में सही या गलत? जानें फायदे और नुकसान

0

र्मियों के मौसम में चेहरे पर पसीना, धूल और ऑयल का जमाव आम समस्या बन जाती है। ऐसे में दिनभर ताजगी बनाए रखने के लिए बार-बार मुंह धोने का मन करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा बार चेहरा धोना आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है?

दिन में कितनी बार धोएं चेहरा?

गर्मियों में चेहरे को दिन में 2 से 3 बार धोना ही पर्याप्त होता है। सुबह उठने के बाद, बाहर से लौटने पर और रात को सोने से पहले मुंह धोना जरूरी होता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो दिन में तीन बार धोना ठीक रहेगा, लेकिन इससे ज़्यादा बार फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे त्वचा रूखी और संवेदनशील हो सकती है।

मुंह धोने के फायदे

चेहरे को धोने से उस पर जमा पसीना, धूल और अतिरिक्त ऑयल हट जाता है, जिससे स्किन फ्रेश और साफ दिखाई देती है। नियमित रूप से चेहरा धोने से रोमछिद्र खुलते हैं और मुंहासे व ब्लैकहेड्स की समस्या कम होती है। थकान या गर्मी महसूस होने पर ठंडे पानी से चेहरा धोने से तुरंत ताजगी महसूस होती है और चेहरे की टैनिंग भी कम होती है।

बार-बार चेहरा धोने के नुकसान

चेहरे को दिन में ज़रूरत से ज़्यादा बार धोने से त्वचा की प्राकृतिक नमी और तेल समाप्त हो जाता है, जिससे स्किन ड्राय, खुरदरी और संवेदनशील हो जाती है। बार-बार फेस वॉश का इस्तेमाल करने से स्किन का pH बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे जलन, रैशेज और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इतना ही नहीं, स्किन ड्राय होने पर वह और अधिक ऑयल प्रोड्यूस करने लगती है, जिससे एक्ने बढ़ने की संभावना भी रहती है।

सही तरीका क्या है?

गर्मियों में चेहरे को साफ करने के लिए दिन में 2-3 बार साधारण या ठंडे पानी से मुंह धोना सबसे अच्छा तरीका है। हर बार फेस वॉश का उपयोग न करें, खासकर अगर आपकी स्किन ड्राय है। ऑयली स्किन वालों को जेल-बेस्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। बाहर से आने के बाद चेहरा धोना बेहद ज़रूरी है ताकि गंदगी और बैक्टीरिया हट सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here