
कोंडागांव : जिला ब्राह्मण समाज कोंडागांव के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 29.04.2025 को परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समाज के अध्यक्ष श्री एस.पी.मिश्रा, गोपाल दीक्षित(सलाहकार), पवन झा(सचिव), शिव कुमार तिवारी (प्रवक्ता), श्रीमती शांति बाजपेई अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ सहित समस्त पदाधिकारीगणों के प्रयासों से भव्य आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 9 बजे से विष्णु के छठवें अवतार श्री परशुराम भगवान की पूजा अर्चना के साथ दिन की शुरुआत की गई. तत्पश्चात् कक्षा 6 वो की छात्रा आर्यांशी मिश्रा एवं कक्षा 9 वी की छात्रा लाभांशी द्विवेदी द्वारा मंच संचालन करते हुए देवांश, अपेक्षा, अद्विका, अन्विका, समृद्धि, दिव्यांशी, वीर व क्षमा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सनातन धर्मानुसार समाज के सभी वरिष्ठ पुरुष एवं महिला सदस्यों का तिलक आदि के साथ शाल श्री फल भेंटकर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

तत्पश्चात् पदाधिकारी सहित केशकाल से पधारे श्री कृष्णदत्त उपाध्याय जी द्वारा बहुत ही मार्मिक उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। डॉ हितेश मिश्रा द्वारा पशुओं से तुलना करते हुए पुरुषार्थ के महत्व पर प्रकाश डाल गया। शिव तिवारी एवं पवन झा द्वारा समाज को।संगठित करने हेतु विचार सुझाए गए वहीं गोपाल दीक्षित जी द्वारा विभिन्न विषयोंपर लोकतांत्रिक निर्णय लिए जाने पर ज़ोर दिया गया। श्रीमती शांति बाजपेई द्वारा संगठित समाज में महिलाओं के योगदान एवं महत्व की बात की गई जिनके सक्रिय भूमिका से आज महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। सामाजिक भोज उपरांत भगवान परशुराम सहित देवी दुर्गा, पार्वती, श्री कृष्ण की आकर्षक झांकी से सुसज्जित रथ में सवार बालक बालिकाओं, महिला पुरुष सहित बाइक एवं कार रैली निकाली गई जो बड़े कनेरा स्थित विप्र भवन से प्रारंभ होकर रायपुर नाका होते हुए भवन वापस आई जहां परशुराम भगवान के जन्मोत्सव मनाने के बाद संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में विद्यमान सर्व ब्राह्मण समाज के लोगो का आपसी परिचय एवं समाज के विभिन्न वर्गों को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्रदान करना. इसके अतिरिक्त कोंडागांव के उत्थान हेतु सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हुए वसुधैव कुटुंबकम् की भावना स्थापित करना जिससे सभी क्षेत्रों में कोंडागांव राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सके। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम पांडे, भगवती पांडे, किशोर शर्मा, राजेश शुक्ला, डॉ हितेश मिश्रा, सचिन मिश्रा, श्रीमती प्रमिला पांडे, निशा पांडे, अंशु पांडे, आयुषी पांडे,पंकज द्विवेदी, मनोज तिवारी जी नितिन पांडे, जनार्दन राय, शारदा तिवारी, श्रीमती प्रतिमा शुक्ल, मनीषा मिश्रा, ऐश्वर्या तिवारी, वैष्णवी तिवारी , आयुषी पांडे, नीता मिश्रा सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।



