
कोरिया : सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की कड़ी में जनपद पंचायत सोनहत द्वारा पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ लाभांवित किया जा रहा है। इसी क्रम में नवीन राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों में से दो पात्र व्यक्तियों के आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें राशन कार्ड प्रदान किए गए।
ग्राम पंचायत पोड़ी के निवासी सीता पति मुन्नालाल, जो कि पण्डो जनजाति से संबंधित हैं, तथा सोनहत निवासी रामवती पति रूपेश सिंह, जिनके पति रूपेश सिंह आंखों से दिव्यांग हैं एवं गोंड जनजाति से आते हैं। इन दोनों पात्र हितग्राहियों को उनकी पात्रता के आधार पर नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए।
राशन कार्ड का वितरण आदरणीय एसडीएम सोनहत की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारीगण एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा लगातार सुशासन तिहार के अंतर्गत वंचित वर्गों को योजनाओं का लाभ त्वरित और पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।



