Home छत्तीसगढ़ महानदी जागरूकता अभियान में ट्रस्ट ने सहभागिता निभायी

महानदी जागरूकता अभियान में ट्रस्ट ने सहभागिता निभायी

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : महानदी जागरूकता अभियान में कर्णेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट ने अपनी सहभागिता निभायी।ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता के नेतृत्व में महानदी जागरूकता कलश यात्रा का परम्परा गत रूप से अगुवानी कर स्वागत किया।महानदी के उदगम स्थल गणेश घाट से जल लेकर आये कलश यात्रियों ने कर्णेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।ट्रस्ट ने सभी कलश यात्रियों व आगुन्तको के लिये भोजन प्रसादी की व्यवस्था की।कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने महानदी के संरक्षण व सवर्धन को मूर्तरूप देने जिला प्रशासन के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि महानदी जीवनदायिनी नदी है इनके जल में धार्मिक व आध्यात्मिकता कण कण में विराजित है सिहावा पर्वत से निकलकर हजारों लाखो लोगों को तृप्त कर रही है ऐसे जीवन दायिनी नदी के उदगम स्थल गणेश घाट के पास एनीकेट, नदी के दोनो किनारे में पीचिंग कार्य,श्रृंगि ऋषि के तपोस्थली महेंद्र गिरी पर्वत व राजा कर्णराज द्वारा ग्यारहवीं शताब्दी में निर्मित ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर और उसके परिसर को विकसित करने के जिला प्रशासन की कार्य योजना सराहनीय है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक अम्बिका मरकाम,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा,जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, एस डी एम प्रीति दुर्गम, मेगा फाउंडेशन के निर्मल राघवन,सुचिता राघवन सहित ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सचिव ललित शर्मा, नागेंद्र शुक्ला, कलम सिंह पवार,भरत निर्मलकर कमल डागा, छबि ठाकुर,योगेश साहू,दीपक यदु,हनी कश्यप,दुर्गेश साहू,रवि भट्ट,प्रकाश सार्वा ,ललित निर्मलकर, देवेंद्र साहू,प्रेम लता नागवंशी आदि की उपस्थिति रही।

ऋषि पंचमी समिति ने किया जिला प्रशासन का अभिनन्दन महानदी के उदगम स्थल व उसके आस पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की कार्य योजना के आगाज को लेकर महानदी के उदगम स्थल गणेश घाट पहुँचे जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत की सीईओ रोमा श्रीवास्तव, एस पी सूरज सिंह परिहार का आत्मीय स्वागत गणेश घाट समिति के अध्यक्ष बलदेव निषाद ,पुजारी मान सिंह पटेल,ज्ञान सागर पटेल संजय सारथी,प्रीतम पटेल,नरेंद्र पटेल,भरत निर्मलकर,ललित निर्मलकर,अनिल पटेल आदि ने स्वागत सम्मान कर अपनी बातें रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here