
पाकिस्तान को अटूट समर्थन देने के लिए यूएई के राजदूत का आभार जताया
‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ ने इन मुलाकातों में दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान का रुख दोहराया। राजदूत नवाफ के साथ बातचीत में शरीफ ने बिना किसी सुबूत के पहलगाम की घटना से पाकिस्तान को जोड़ने वाले भारत के निराधार आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और घटना की पारदर्शी एवं तटस्थ अंतरराष्ट्रीय जांच का आह्वान दोहराया।
तीनों राजदूतों ने कहा कि उनके संबंधित देश क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करेंगे।उधर, पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जैदोंग ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात की। एक बयान में जियांग के हवाले से कहा गया कि चीन पाकिस्तान की वैध सुरक्षा चिंताओं को समझता है और राष्ट्रीय संप्रभुता एवं सुरक्षा हितों की रक्षा के उसके प्रयासों का समर्थन करता है।निष्पक्ष जांच के लिए चीन का समर्थन
इस दौरान शरीफ ने दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए चीन के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। इससे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की थी।
नवाज शरीफ ने पहलगाम हमले के बाद जारी किया बयान
इस बीच, पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ ने पहलगाम हमले के बाद पहली बार बयान जारी कर कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि संसद में सभी पार्टियों ने राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा के मुद्दे पर एक सुर में बात की। सांसदों के इस रुख से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में सद्भाव बढ़ेगा।



