Home छत्तीसगढ़ चमक गरज के साथ हुई बारिश मौसम ने ली करवट

चमक गरज के साथ हुई बारिश मौसम ने ली करवट

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : क्षेत्र में 3 मई दिन शनिवार को दोपहर एकबारगी मौसम ने करवट लिया और तेज हवा चमक गरज के साथ जमकर बारिश हुई जनजीवन प्रभावित रहा। होने वाले बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वहीं बढ़ते गर्मी के रफ्तार में शिथिलता आ गया है।आसमान में उमड़-घुमड़ कर बादल छाए रहे और रूक-रूक कर पानी बरसता रहा।

मौसम परिवर्तन के साथ हुये बारिश के कारण गर्मी धान तथा सब्जी फसल को लाभ हुआ है। कहीं कहीं काटकर मिसाई के लिये रखे गेहूं फसल को आंशिक रूप से क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकांश गेहूं फसल की मिसाई हो चुकी है।

कुछ दिनों तक वातावरण में ठंडक बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन बादल छंटने के बाद तेज गर्मी पड़ने के आसार साफ़ नज़र आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here