Home छत्तीसगढ़ अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फांसी मर्ग कायम कर जांच में...

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फांसी मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवरा नर्सरी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मकतुल युवक अमन साय आ0 नयन साय उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम बधीयाचुआ आक्सीजन पार्क के पास थाना अम्बिकापुर 2 मई दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे अपने ससुराल से घर वापस जा रहा था 3 मई दिन शनिवार को मृतक के मोटरसाइकिल को ग्राम केवरा नर्सरी के पास खड़ा देखा गया । जिसकी सूचना सबेरे 11 बजे सतनारायण ने फ़ोन पर मृतक के पिता नयन साय को दिया । मृतक का पिता नयन साय सूचना मिलने पर केवरा नर्सरी आकर अपने पुत्र का खोजबीन करने लगा।देखा कि उसका लड़का नर्सरी के सागौन पेड़ में तौलिया का फंदा बना फांसी लगाकर खुद कुशी कर लिया है।
परिवार वालों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका है।
बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here