Home छत्तीसगढ़ बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने 12 थाना प्रभारियों का किया तबादला, नया...

बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने 12 थाना प्रभारियों का किया तबादला, नया आदेश जारी; देखें सूची

0
स्तर एसपी शलभ सिन्हा ने शनिवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 12 थाना प्रभारियों (टीआई) को विभिन्न थानों की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें कुछ थाना प्रभारियों का तबादला किया गया था, लेकिन आदेश के बाद भी कई प्रभारी अपने नए स्थानों पर नहीं गए।
इसके बाद बस्तर एसपी ने दोबारा आदेश जारी किया है।

नए आदेश के अनुसार, निरीक्षक भोलासिंह राजपूत को कोतवाली थाना, संतोष सिंह को नगरनार थाना, मो. तारिक हरीश को परपा (फ्रेजरपुर) थाना, सुरेश जांगड़े को बस्तर थाना, रवि कुमार बैगा को लोहंडीगुड़ा थाना, हर्ष कुमार धुरंधर को कोडेनार थाना, गणेश यादव को नानगुर थाना, उमेश पाटिल को अजाक थाना (जगदलपुर), दिलबाग सिंह को साइबर सेल प्रभारी, शिवानंद सिंह को जिला विशेष शाखा, विकेश तिवारी को एनएनटीएफ और रविन्द्र कुमार मंडावी को पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here