Home छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा के लिए 06 मई को होगी...

स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा के लिए 06 मई को होगी लॉटरी, 120 आवेदनों में से चुने जाएंगे 50 छात्र

0
राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :  जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया आगामी 6 मई 2025, मंगलवार को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया शाला प्रबंधन समिति, गणमान्य नागरिकों तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी।
विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा पहली में 50 सीटों के लिए अब तक 03 मई तक कुल 120 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। संभावना है कि 5 मई तक कुछ और आवेदन और प्राप्त हो सकते हैं। सीमित सीटों की वजह से सभी पात्र आवेदकों में से लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।
अन्य कक्षाओं में सभी सीटें पहले से ही पूर्ण हैं, केवल कक्षा 11वीं में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। वहां के लिए केवल 6 आवेदन प्राप्त हुए हैं, अतः उसमें लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विद्यालय प्रबंधन ने उन सभी पालकों से लॉटरी प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है जिन्होंने अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
महत्वपूर्ण जानकारी:
•लॉटरी की तिथि: 06 मई 2025 (मंगलवार)
•समय: प्रातः 10 बजे
•स्थान: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद
•उपस्थिति: पालक, शाला प्रबंधन समिति, कर्मचारी एवं अधिकारीगण
विद्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here