संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगर पंचायत नगरी की महिला एवं बाल विकास सभापति अलका साव एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 3 मिक्की गुप्ता राजा पवार चेलेश्वरी साहू ने नगरी के वार्ड क्रमांक तीन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं का जायजा लिया सभापति ने आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता खिलेश्वरी साहू एवं सहायिका अंजनी साहू को आदेशित किया कि आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों को निर्धारित समय पर भोजन और नाश्ता एवं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्हें केंद्रों मे पीने का पानी और ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता खिलेश्वरी साहू ने सभापति एवं पार्षदों को बताया कि जिस कक्ष में बच्चों के लिए भोजन बनाया जाता है वह अत्यधिक जर्जर हो चुका है एवं आंगनबाड़ी में पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है नीचे का फर्श भी उखड़ चुका है जिस पर सभापति एवं वार्ड की पार्षद मिक्की गुप्ता ने तत्काल पानी टंकी लगवा कर पानी की व्यवस्था करवाने एवं महिला बाल विकास विभाग से पत्राचार करके जर्जर छत एवं फ्लोर में टाइल्स लगवाने का आश्वासन दिया सभापति अलका साव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा



