Home छत्तीसगढ़ जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेट में कब थमेगा मौत का...

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेट में कब थमेगा मौत का शील शिला,आखिर क्यों नहीं होता हत्यारों पर कार्यवाही

0

अनीता गर्ग अमन पथ,रायगढ़ / दिनांक 4 मई : सप्ताह भी बीत नहीं पाया फिर एक बार जिंदल में एक हादसे के दौरान मौत हुई ,बीते दिनों तमनार जिंदल डोंगा महुआ कोल माइंस में लापरवाही पूर्वक ब्लास्टिंग के दौरान एक की तत्काल मौत ओर दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए , वही आज फिर एक घटना की खबर ने पूरे क्षेत्र में शनशनि मचा दी।

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसलिं जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह को जानकारी मिला कि बीती रात काम करते समय जिंदल कंपनी के अंदर एक मजदूर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड में बीती रात काम करते समय विजय बहादुर 37 साल बीते कई सालों से पतरापाली में अपनी पत्नी के साथ रहते हुए जिंदल कंपनी में काम करते आ रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात वह अपने साथियों के साथ जिंदल कंपनी के ब्लास्ट फर्नेस में काम कर रहा था इस दौरान उसे अचानक चक्कर आने पर उसके साथियों ने आराम करने को कहा था, इस दौरान वह वही किनाने में आराम कर रहा था कुछ देर पश्चात जब उसके साथी उसके साथ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विजय बहादुर बेसुध जमीन पर पड़ा हुआ था।

मौके की नजात को देखते हुए उसके साथियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराते हुए तत्काल विजय को जिंदल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथियों ने बताया कि विजय बहादुर बीते 15 सालों से जिंदल कंपनी में ही अलग-अलग ठेकेदारों के अंडर काम करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहा था।

रविवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह !! ब्लॉक अध्यक्ष राज किशोर सिंह !!अपने साथियों के साथ जिंदल अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को तत्काल 5 लाख रूपये मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद जिंदल प्रबंधन की तरफ से 2 लाख नगद और एंबुलेंस शव घर तक ले जाने और अन्य कार्यक्रम के लिए 70 हजार रुपए देने की कहे जाने के बाद मामला शांत हुआ तब जाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here