
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : बारात में शामिल एक युवक को घराती पक्ष वाले कुछ युवकों ने मिलकर क़त्ल कर दिया।इस हत्या काण्ड के बारे में मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार यादव आत्मज चन्द्रिका प्रसाद यादव उम्र 30 साल साकिन ग्राम लटोरी घुमका पारा थाना लखनपुर 6 मई दिन मंगलवार को ग्राम बटवाही थाना रघुनाथपुर से ग्राम बरपारा थाना उदयपुर आये बारात में बाराती बन कर शामिल हुआ था।
ग्राम रकेली उदयपुर के युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया घराती पक्ष के युवकों ने सोनू कुमार यादव को टांगी बसुला धारदार हथियार एवं डंडे पत्थर आदि से मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना थाना उदयपुर में दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर रात्रि 3 बजे लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया।
लखनपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है। 7 मई दिन बुधवार को लखनपुर/ उदयपुर पुलिस के मौजूदगी में मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराई गई। आगे जांच कार्यवाही जारी है। क़त्ल के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवक का क़त्ल क्यों हुआ स्पष्ट नहीं हो सका है । बताया जा रहा है कि 7 -8 लोगों ने मिलकर सामुहिक रूप से युवक की हत्या की है।घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है।आरोपियों के पकड़े जाने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।



