Home छत्तीसगढ़ धमतरी जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा को शासकीय हायर सेकेंडरी उन्नयन करने के...

धमतरी जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा को शासकीय हायर सेकेंडरी उन्नयन करने के संबंध में सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौपा

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : धमतरी जिला की अंतिम छोर के जनप्रतिनिधि शाला प्रबंधन समिति के किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराने हेतु धमतरी जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा से हाई स्कूल तुमड़ी बहार उन्नयन के संबंध व टीचर की व्यवस्था अर्जुनी से मेचका रोड अति जर्जर,सौर पैनल बोइर गॉव मे नये बैटरी लगाने एवं क्षेत्र के निम्न मूलभूत समस्याओं को लेकर के कलेक्टर मिश्रा जी से सौजन्य मुलाकात एवं ज्ञापन सौपा गया, जिसमे कलेक्टर महोदय द्वारा क्रेड़ा विभाग pwd विभाग फारेस्ट विभाग शिक्षा विभाग केअधिकारियों से तत्काल दूरभाष के माध्यम से जानकारी लिया गया एवं उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया,धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण जी ने कलेक्टर महोदय जी से जानकारी अवगत करवाया गया कि ग्राम पंचायत ठेनहीं से लेकर गाताभर्री दौड़ पड़री बासीन बेलरबाहरा बरपदर मेचका बोइर गॉव खलगड़ अरसी कन्हार रिसगांव अति पिछड़ा एरिया है, जो चुनाव प्रचार के दौरान जनता से मुलाकात कर सड़क बिजली स्वस्थ शिक्षा के प्रति रूबरू हुआ था आज वनांचल क्षेत्र में विकास की अति आवश्यक है जनप्रतिनिधि और अधिकारी का एक समंजन बैठक हो और वनांचल क्षेत्र का विकास कैसा हो उन पर बातचीत के लिए विशेष फोकस किया गया, अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि ने इस वनांचल क्षेत्र में विजिट के लिए आमंत्रित किया गया, क्षेत्र की समस्याओं की अवगत कराने के लिएधमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा जनपद सदस्य श्रीधन सोम, सरपंच नरेश मांझी एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वोसित कौशल शाला प्रबधन समिति सदस्य वार्ड पंच वार्ड क्रमांक 4 डीके यादव,उप सरपंच रपेश्वर नाग परमात्मा कुंजाम ,गया राम मांझी सहित क्षेत्र के जन प्रतिनिधि शामिल हुए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here